सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

NCC के वो 12 दिन

कॉलेज का प्रथम वर्ष था/ पढाई ठीक ठाक चल रही थी/ फिर उत्सुकतावश कॉलेज की ncc  (नेशनल कैडेट कोर्प्स) में भी शामिल हो गया. परेड हर शनिवार को होती थी (इस दिन कॉलेज बंद हुआ करता था)/ क्या परेड होती थी यार...चिल्चिली धुप में जान और जुबान दोनों ही सूख जाती थी/ लेकिन में टिका रहा (और बहुत सरे कैडेट्स के साथ)/ और फिर दिन बीतते रहे...

फिर एक दिन एक 12 दिन का कैंप जाने का अवसर मिला. मैंने सोचा, 'चलो चलते हैं'/ कैंप दिल्ली मे ही था/ दिल्ली कैंट का एरिया/ कैंप पहुँचने के दुसरे ही दिन पता चला की कैंप में हमारे साथ Jesus & Marry कॉलेज की लडकियां भी आयीं हैं/ मन ख़ुशी से बाग़ बाग़ हो गया/ कसम से इतनी ख़ुशी इंसान को दो चार बार ही मिलती है...मुझे पहली बार ही मिली थी/ हा हा हा....

अरे आपको बताना ही भूल गया की इसी दोरान मेरे दो अच्छे दोस्त भी बन गए थे/ नाम तो भूल गया हूँ/ लेकिन बड़े कमीने थे/ बेहद खूबसूरत समय था वो/



दोस्तों के चक्कर में Jesus & Mary कॉलेज की लड़कियों को तो भूल ही गया/ अच्छा तो बीच में हुआ ये के लड़कियों के ground (जहाँ लडकिय परेड किया करती थीं) पर कुछ गमले लगाने का हुकुम हुआ/ काम लड़कों के जिम्मे आया/ पुछा गया तो हम तीनो (में और मेरे वो दोनों दोस्त) ने हाँ में हाथ खड़ा कर दिया/ 'अरे गमले ही तो उठाने है...उठा लेंगे...लडकियां तो देखने को मिलेंगी' - हम्मे से किसी एक ने ये कहा/ तीनो खुश थे/

अगली सुबह
सुबह 5 बजे उठे/ बदन पे खादी रंग का निक्कर और अन्दर पहने जाने वाली सफ़ेद बनियान/ फिर आव देखा न ताव, पहुँच गए लड़कियों के ground  पर/ वैसे उन दो चार दिनों के लिए हम तीनो सुबह सुबह की परेड से बच जाते थे/ ground  जाकर देखा तो लड़कियां परेड कर रहीं थीं/ खुद परेड करने में कभी वो मजा नहीं आया जो अब आ रहा था/ तभी major zero वहां आ गए (क्या नाम था...major  zero  अभी तक याद है)/ फिर क्या था, गमले उठाना शुरू कर दिया/ दरअसल गमलों को ground  पे एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाना का काम था/

पहला गमला उठाते ही माँ, बहन, दादी, नानी, सब याद आ गयीं/ यही हाल उन दोनों का भी था/ दरअसल गमले काफी भारी थे/ लेकिन क्या करते, जैसे तैसे गमले उठाये/ दो चार दिन का ही काम था/ लेकिन हम तीनो ने अपनी अपनी सेलेक्ट कर ली थी/ बाद में पता चला, मेरी वाली NCC GIRLS बटालियन की कमांडर थी (designation  भूल चूका हूँ...बस इतना याद है, की वो सबको लीड कर रही थी)/ एक दो बार बात करने की कोशिश भी की पर बात नहीं बनी/ कहाँ कमांडर और कहाँ ये अदना सा कैडेट/ लेकिन हिम्मत नहीं छोड़ी/ लगा रहा/ वैसे भी भगवान कहते ही रहते हैं, 'की कर्म करो बच्चा, फल की चिंता मत करो'/ हा हा हा....

और भी बहुत सारी यादें हैं, NCC कैंप के उन १२ दिनों की/ कोशिश करूगा की अगली किसी पोस्ट में लिखूं/ आप यहाँ आये/ ये ब्लॉग पड़ा/ इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्/

एक निवेदन
अच्छा लगता है, जब आप कुछ कमेन्ट करते हैं/ कुछ suggestion देते हैं/ एक confidence मिलता है, और लिखने के लिया/ तो जरूर जरूर, अपना फीडबैक दे/ एक बार फिर से आप सब को बहुत बहुत धन्यवाद्/


आपका अशोक

(note: it's work of fiction, imagination...it may contain some elements of my real-life experiences)

टिप्पणियाँ

  1. Nice blog..it shows all your efforts..i think that you were very punctual at ur college time and as well watching with some beautifull faces .. :P....Appreciating your writing skills...All the best For future :))) Hope u will continue ur blog writing with differnt diff. thoughts....

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शायद अब वो खुश होगा...

हर सुबह ऑफिस आते दिख जाता है.  पांच-छे साल का होगा.  थोडा काला...बाल यहाँ वहां बिखरे हुए...बदन पे गंदे फटे पुराने कपडे....और एक छोटी सी नाक जो सदाबहार नदी की तरह हमेशा बहती ही रहती है...और वो बेचारा हमेशा बार-बार अपने हाथ को उठाकर उसे साफ़ करने की कोशिश करता दिख जाता था.  नाम का कुछ मालूम नहीं. हाँ, काम जरूर करता था. कंधे पे एक बड़ा सा बोरा लेकर गूमता रहता था...यहाँ वहां से पिन्नियां उठाना...लोहा, प्लास्टिक उठाना...और फिर उसे कहीं ले जाके बेच देता होगा... जब कभी दिख जाता है, तो में मुस्कुरा देता हूँ...और वो भी... इस मुसकुराह में न मेरा कुछ जाता था और न उसका ....  पिछले कुछ दिनों से दिखा नहीं..मैंने भी ध्यान नहीं दिया...कोई अपना होता तो पूछता भी...आज शाम आते हुए कुछ लोग उसी सड़क पर खड़े दिखे जहाँ वो लड़का अक्सर नज़र आ जाता था...पास से गुजरते हुए शायद कुछ सुन सा लिया था मैंने.   ''अरे बेचारा...यहाँ वहां कबाड़ उठा लिया करता था...तीन दिन हो गए होंगे...घर से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था...किसी ने दुष्करम कर लिया था...जब तक अस्पताल ले जाते, रस्ते में ही दम तोड़ दिया ल...