हर सुबह ऑफिस आते दिख जाता है. पांच-छे साल का होगा. थोडा काला...बाल यहाँ वहां बिखरे हुए...बदन पे गंदे फटे पुराने कपडे....और एक छोटी सी नाक जो सदाबहार नदी की तरह हमेशा बहती ही रहती है...और वो बेचारा हमेशा बार-बार अपने हाथ को उठाकर उसे साफ़ करने की कोशिश करता दिख जाता था. नाम का कुछ मालूम नहीं. हाँ, काम जरूर करता था. कंधे पे एक बड़ा सा बोरा लेकर गूमता रहता था...यहाँ वहां से पिन्नियां उठाना...लोहा, प्लास्टिक उठाना...और फिर उसे कहीं ले जाके बेच देता होगा...
जब कभी दिख जाता है, तो में मुस्कुरा देता हूँ...और वो भी...इस मुसकुराह में न मेरा कुछ जाता था और न उसका....
पिछले कुछ दिनों से दिखा नहीं..मैंने भी ध्यान नहीं दिया...कोई अपना होता तो पूछता भी...आज शाम आते हुए कुछ लोग उसी सड़क पर खड़े दिखे जहाँ वो लड़का अक्सर नज़र आ जाता था...पास से गुजरते हुए शायद कुछ सुन सा लिया था मैंने. ''अरे बेचारा...यहाँ वहां कबाड़ उठा लिया करता था...तीन दिन हो गए होंगे...घर से थोड़ी दूर पड़ा हुआ था...किसी ने दुष्करम कर लिया था...जब तक अस्पताल ले जाते, रस्ते में ही दम तोड़ दिया लड़के ने...'' ...आत्मा सिहर सी गयी और पता नहीं क्यूं, दो आंसूं छलक से पड़े मेरी आँखों में...
निठारी फिर से याद आ गया...जल्दी से आंसूं समेटे, और घर की तरफ चल दिया...चलो मर गया....छुटकारा मिल गया इस मरी जिंदगी से....शायद अब वो खुश होगा...शायद!

so touching....appreciating ur thoughts
जवाब देंहटाएंशुक्रिया....
जवाब देंहटाएंthought provoking!
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंHmmm... Accha Hai... Keep It Up... :)
जवाब देंहटाएंgood....keep it up...
जवाब देंहटाएं